कोरोना काल में सेहतमंद रहना बेहद जरूरी है। बदलते मौसम में फ्लू का खतरा बढ़ जाता है। इसके लिए इम्युन सिस्टम को मजबूत रखना जरूरी है। डॉक्टर हमेशा बदलते मौसम में सेहतमंद रहने के लिए काढ़ा पीने की सलाह देते हैं। इससे फ्लू का जोखिम कम हो जाता है। अगर आप भी बदलते मौसम में फिट और फाइन रहना चाहते हैं, तो चिरायता का काढ़ा जरूर पिएं।

चिरायता एक औषधीय पौधा है, जो भारत के कई हिस्सों में पाया जाता है। इसका स्वाद बेहद कड़वा होता है। आयुर्वेद में इस शाक का दवा की तरह इस्तेमाल किया जाता है। इसमें क्षारीय तत्व-एन्ड्रोग्राफोलाइडस पाया जाता है, जो कई प्रकार की बीमारियों में रामबाण दवा है। देहाती क्षेत्रों में इसका उपयोग खून साफ़ करने और मौसमी बीमारियों से बचने के लिए किया जाता है। इसके सेवन से इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है।

खून को करता है साफ़:- इसके सेवन से खून साफ होता है। गांव में दादी-नानी बदलते मौसम में चिरायता पानी पीने की सलाह देते हैं। इसके लिए रात में सोने से पहले एक गिलास पानी में भिगोकर रख दें। अगली सुबह पत्ते को छानकर पानी पी जाएं। इसके सेवन से खून साफ़ होता है। साथ ही फ्लू संबंधी बीमारियां दूर रहती हैं। खासकर मलेरिया में चिरायता रामबाण औषधि है, क्योंकि इसमें एंटी-वायरल गुण पाए जाते हैं।

इम्युन सिस्टम होता है मजबूत:- कोरोना काल और बदलते मौसम में इम्युन सिस्टम को मजबूत करने के लिए विटामिन-सी युक्त फलों और सब्जियों को सेवन करना चाहिए। साथ ही चिरायता काढ़ा का सेवन कर सकते हैं। इसमें एंटी-वायरल गुण पाए जाते हैं। इनसे फ्लू का जोखिम कम हो जाता है। इसके लिए एक गिलास पानी में चिरायता की पत्तियों को अच्छी तरह से उबाल लें। इसके बाद छानकर अलग कर लें और फिर स्वाद के लिए अदरक और शहद आदि भी मिला सकते हैं। इसके बाद काढ़ा की तरह इसका सेवन करें।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here